फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 11 दिन से लापता घोड़ा संचालक का नहीं लगा पता

Fri, 11 Jul 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन करने वाला युवक 11 दिन से लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को जंगल और नदी किनारे तलाश रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव निवासी मनोज घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक घोड़ा संचालन करता है। वह पुलना निवासी देवेंद्र सिंह चौहान के घोड़े ले जाता है। मनोज 29 जून को घांघरिया में अपने साथी घोड़ा संचालक प्रकाश सिंह रावत के साथ सोया था लेकिन 30 जून की सुबह जब घोड़ा मालिक पशुओं को चारा देने पहुंचा तो मनोज गायब था। पांच जुलाई के बाद से मनोज का फोन भी बंद है। परिजनों ने सात जुलाई को गोविंदघाट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना गोविंदघाट प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें