फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोविंदघाट में चट्टान टूटने से आधा घंटा बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, हिल कटिंग का काम चल रहा दिन-रात

Tue, 29 Apr 2025 09:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

गोविंदघाट में चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। यहां दिनरात हिल कटिंग का काम चल रहा है। आधे घंटे बाद हाईवे सुचारू किया जा सका।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट के पास चट्टान टूटने से करीब आधे घंटे तक बंद रहा। बीआरओ की जेसीबी से मलबा हटाकर हाईवे सुचारु किया। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर हिल कटिंग का काम दिन-रात चल रहा है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गोविंदघाट के पास हाईवे की हिल कटिंग के दौरान चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। बाद में जेसीबी के जरिये मलबे का निस्तारण किया गया।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद साढ़े नौ बजे हाईवे खोल दिया गया। गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। चारधाम यात्रा तक हाईवे चाक-चौबंद हो जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें