ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की रास्ते में अचानक तबियत खराब हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को तुरंत अस्प्ताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हरिद्वार रानीपुर निवासी विश्वकर्मा (63) अपने साथी के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए थी। भ्यूंडार चौकी के पास उनकी तबियत खराब हो गई। चौकी में तैनात होमगार्ड जवान जयदी ने घांघरिया चौकी को सूचना दी। वहां से कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी डंडी की व्यवस्था कर भ्यूंडार पहुंचे और श्रद्धालु को गोविंदघाट डिस्पेंसरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने की बात कहते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
हरियाणा के यात्री का पर्स पुलिस ने लौटाया
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए सुरजीत सिंह निवासी अंबाला हरियाणा का पर्स घांघरिया में कहीं खो गया। उसमें करीब चार हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वाहन आरसी सहित अन्य दस्तावेज थे। उन्हें गोविंदघाट पहुंचने पर इसका पता चल पाया। कोतवाली गोविंदघाट में इसकी सूचना दी। घांघरिया चौकी में सूचना मिलते ही कांस्टेबल गौरव ने पर्स की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजने के बाद पर्स मिल गया जिसमें पैसा व दस्तावेज सुरक्षित थे। पुलिस ने हेली सेवा से ही उनका पर्स गोविंदघाट पहुंचाया और कोतवाली गोविंदघाट पुलिस की मदद से पर्स सुरजीत सिंह को सौंपा गया। संवाद