....तो बीआरओ को ट्रांसफर नहीं होगी ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण सड़क
-सीएम ने रक्षा मंत्री ने किया अनुरोध, श्रीनंदा देवी राजजात का दिया हवाला
-ग्वालदम से तपोवन के लिए प्रस्तावित सड़क के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी थी स्वीकृति
....तो बीआरओ को ट्रांसफर नहीं होगी ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण सड़क
यशवंत बडियारी
देवाल। शिवालिक परियोजना के तहत स्वीकृत लोनिवि ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण सड़क बीआरओ को ट्रांसफर नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से इस सड़क को लोनिवि के पास ही रखने का अनुरोध किया है। बीआरओ अब वाण से तपोवन तक करीब 39 किमी सड़क का ही सर्वे करेगा।
अक्तूबर 2024 में रक्षा मंत्रालय ने जिले में शिवालिक परियोजना के तहत 99.2 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके तहत ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण व नंदानगर ब्लॉक के रामणी होते हुए तपोवन तक सड़क की स्वीकृति मिली। इस सड़क के बनने से देवाल व नंदानगर ब्लॉक को सबसे अधिक लाभ मिलता। योजना में 60 किमी सड़क ग्वालदम- नंदकेशरी- लोहाजंग- वाण लोनिवि से बीआरओ को ट्रांसफर होनी थी। जबकि वाण से तपोवन करीब 39 किमी तक नई सड़क बननी है। बीआरओ ने वाण तक का सर्वे भी कर दिया था। वहीं, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने सीएम के इस अनुरोध पर आपत्ति जताई। कहा कि लोनिवि सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर रहा है। ऐसे में बीआरओ इस सड़क पर बेहतर गुणवत्ता काम करवाता जिससे पर्यटकों व लोगों को लाभ मिलता।
वर्जन-
रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत 99.2 किमी की ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण - तपोवन सड़क शिवालिक परियोजना के तहत स्वीकृत हुई। ग्वालदम से वाण की 60 किमी लोनिवि की इस सड़क का सर्वे होने के बाद यह बीआरओ को ट्रांसफर होनी थी। लेकिन लोनिवि की यह सड़क ट्रांसफर नहीं हो पाई। बीआरओ अब वाण से तपोवन 39 किमी की सड़क का सर्वे करेगा।
-मनोहर कुमार कमान अधिकारी बाीआरओ।
-
99 किमी की इस सड़क के लिए 912 करोड़ रुपये स्वीकृत है। बीआरओ के साथ एमओयू भी हो चुका है। सड़क क्यों ट्रांसफर नहीं हुई। मुझे समाचार पत्रों से पता चला कि मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से सड़क को लोनिवि के पास ही रखने का अनुरोध किया है। इस बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। बीआरओ के पास सड़क जाने से इस क्षेत्र का विकास होगा।
- भूपाल राम टम्टा विधायक थराली।