फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: त्यूंखर गांव में नागेंद्र देवता का महायज्ञ संपन्न

Fri, 23 Jan 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत त्यूंखर में आराध्य देव नागेंद्र देवता का पांच दिवसीय महायज्ञ शुक्रवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नागेंद्र देवता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महायज्ञ के समापन अवसर पर विद्वान पंडितों ने पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में नागेंद्र देवता के रावल बलवीर सिंह पंवार के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। आयोजन सफल बनाने में पंडित विनय नैथानी, अनिल नैथानी और जितेंद्र मंमगाई ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर गंभीर सिंह पंवार, सरत सिंह पंवार और रघुवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें