फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Fri, 23 Jan 2026 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पंचांग गणना के अनुसार तय हुई तिथि
15 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल से बाहर लाई जाएगी रुद्रनाथ की उत्सव डोली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
विज्ञापन

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 मई को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी। 17 मई को सुबह आठ बजे डोली ल्वींठी खर्क के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि प्रवास यहीं कर 18 मई को डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर पंडित वेद प्रकाश महादेव भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, जगदंबा प्रसाद, जनार्दन तिवारी, अमित रावत, लखपत नेगी, मनीष नेगी, महेंद्र नेगी, रणजीत बिष्ट, क्रांति भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें