फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चार किमी पोखरी-चोपड़ा सड़क का चार साल से नहीं हुआ निर्माण

Wed, 11 Mar 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

आठ किमी सड़क के चार किमी हिस्से में चार साल पहले कर दी गई थी कटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। चार साल से चार किमी पोखरी-नखोलियाना-चोपड़ा सड़क का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष मयंक वैष्णव, कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, राजेंद्र कोठियाल, रमेश कुंवर, शिवराज, महिधर पंत, संतोष चौधरी आदि ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आठ किमी लंबी पोखरी-नखोलियाना-चोपड़ा सड़क को वर्ष 2014-15 में स्वीकृति मिली थी। लोनिवि ने 2020-21 में चोपड़ा से कटिंग कार्य शुरू किया और नखोलियाना तक करीब चार किमी कटिंग के बाद काम बंद कर दिया गया। ऐसे में सड़क का जो हिस्सा बनाया गया वह किसी सड़क से जुड़ नहीं पाया। ग्रामीणों ने फिर आंदोलन किया और इसके बाद पोखरी-नखोलियाना तक चार किमी सड़क को स्वीकृति मिली। एक माह पहले इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। यह सड़क बन जाए तो चोपड़ा, नखोलियाना, किमगैर खड़की, बसुधरा, गनियाला, चमेठी खड़की और धौड़ा सहित कई गांवों को लाभ मिले। वहीं मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि इस सड़क को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें