फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नौरख गांव के जंगलों की आग अब पाखी तक पहुंची

Sun, 18 Jan 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी नहीं बुझी पहाड़ियों पर भड़की आग
विज्ञापन


गोपेश्वर। पीपलकोटी क्षेत्र में नौरख गांव के जंगलों में भड़की आग अब पाखी क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गई है। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में जंगल जल रहे हैं जिससे चारों ओर धुआं फैल गया है। बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम भी आग बुझाने में नाकाम रही है। सल्ला कम्यार क्षेत्र के जंगलों से भड़की आग अब सुदूर पहाड़ियों तक पहुंच गई है।
वन कर्मियों ने रविवार को निचले क्षेत्रों में आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ऊंचाई वाली पहाड़ियों तक पहुंच गई है। वन विभाग के बीट इंचार्ज दीपक सिलोड़ी का कहना है कि पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मद्महेश्वर घाटी में दो जगह भीषण लगी आग
बुरुवा बीट व बड़ासू शेरसी क्षेत्र में लाखों की वन संपदा जली

ऊखीमठ। बारिश न होने के कारण जहां पहाड़ी ढलानें शुष्क हैं वहीं अब जंगल की आग अब आफत बन गई है। मद्महेश्वर घाटी के बुरुवा बीट में जहां भीषण आग से घाटी में फैली धुंध छा गई है वहीं बड़ासू शेरसी क्षेत्र के सामने स्थित पहाड़ी के जंगल भी रविवार सुबह भीषण आग में जल रहे हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले इन क्षेत्रों में भीषण आग लगने से लाखों की वन संपदा जल रही है। ऐसे में यदि रेल बीट की पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग पहाड़ी के दूसरी छोर पर स्थित जाल, चौमासी के जंगलों तक पहुंच कर वन क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती है। इधर, भीषण आग से निकलने वाले धुएं का प्रभाव बड़ासू क्षेत्र के नजदीकी गांव शेरसी, रामपुर एवं फाटा तक पहुंच रहा है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रेल बीट के अनुभाग गौर सिंह करणी ने बताया कि बड़ासू के समीप रेल बीट की पहाड़ी की आग काबू पाने के लिए पांच सदस्यीय दल तैनात किया गया है। वन कर्मियों की ओर से अधिकांश हिस्सों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मगर चट्टानी इलाका होने के कारण आग पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें