फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन विभाग की ने गांवों में चलाया बंदर भगाने का अभियान

Sun, 13 Jul 2025 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज टीम ने गांवों में जाकर बंदर भगाने का अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीणों को बंदरों को भगाने और उनके हमलों से बचने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

पोखरी के गांवों से लेकर बाजारों में बंदरों का भारी आतंक है। बंदर और लंगूर फसलों को चौपट कर रहे हैं। हर तरफ बंदरों और लंगूरों के झूंड उत्पात मचा रहे हैं। भगाने पर लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहे हैं। वहीं बाजारों में दुकानों के अंदर घुसकर सामान निकाल रहे हैं।
नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने 12 जुलाई से क्षेत्र में बंदर भगाने का अभियान शुरू किया। रविवार को टीम ने सेम सांकरी, त्रिशूला और भदूणा गांवों में अभियान चलाया। शनिवार को भिकोना, चांदनी खाल, रडुवा, काण्डई, जौरासी गांवों में अभियान चलाया गया। इस दौरान वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल, वन आरक्षी यमुना नेगी, वन आरक्षी अमित भंडारी, वन आरक्षी विपिन सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें