फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चीन सीमा पर स्थित पार्वती कुंड पहुंचा ग्रामीणों का पहला दल

Thu, 21 May 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की पूजा अर्चना, कहा प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर पार्वती कुंड
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के पास स्थित पार्वती कुंड में इस साल ग्रामीणों का पहला दल पहुंचा। ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। यहां आने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की अनुमति ली थी
विज्ञापन

नीति घाटी के ग्रामीण हर साल पार्वती कुंड में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। यह क्षेत्र चीन सीमा के अंतिम छोर पर स्थित है। धार्मिक दृष्टि के साथ यह ऐतिहासिक स्थलों में से भी एक है। भारत तिब्बत व्यापार के लिए लोग इसी मार्ग से होकर आवाजाही करते थे। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक इस धरोहर को नीति घाटी के लोग आज भी संजोकर रखे हुए हैं। बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग उनके पूर्वजों की उस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह है जिसमें वे कठिन और दुर्गम मार्गों को पार करते हुए तिब्बत पहुंचकर व्यापार करते थे। बृहस्पतिवार को 31 लोगों का दल यहां पहुंचा। इसमें महिला-पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें