फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राम पर्वत पर लगी आग तीन दिन बाद बुझी

Tue, 10 Mar 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। नगर के पास राम पर्वत पर तीन दिन से लगी आग को वन विभाग की टीम ने बुझा दिया है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में अभी तक धुआं उठ रहा है। आग से राम पर्वत का अधिकांश हिस्सा जल चुका है और पूरी पहाड़ी काली नजर आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को पीपलकोटी के ठीक सामने राम पर्वत पर किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। रात होने के कारण वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंच पाए। उसके बाद रविवार तक आग पहाड़ी के बड़े हिस्से में फैल गई। देर शाम जंगल की आग सीआईएसएफ के कार्यालय और एचसीसी कंपनी के अस्त्र-शस्त्र रखने के भंडार (एमुनेशन भंडार) के पास पहुंच गई थी। इससे वहां अफरा तफरी की स्थिति हो गई। गोपेश्वर से अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को कार्यालय व भंडार तक आने से रोक दिया। वहीं जिस क्षेत्र में आग लगी है वह वन पंचायत के अंतर्गत आता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही वन कर्मियों ने आग को बुझा दिया है। कुछ ठूंठ हैं जिनसे धुआं उठ रहा है। आग अब काबू कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें