फोटो-
गोपेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में कक्षा पांच के बच्चों का मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए जहर की राह फिल्म दिखाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम और अभिभावकों से बच्चों पर नियमित निगरानी रखने की अपील की गई। इस दौरान नेहा ट्रस्ट फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर, संरक्षक दर्शन सिंह बर्त्वाल, फिल्म की अभिनेत्री प्रियांशी पुंडीर, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन, प्रधानाध्यापक मोहन लाल, शिक्षक ऋषि प्रसाद थपलियाल, गंगा सिंह, बीपी मैठाणी, प्रीति पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद