फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उल्लास कार्यक्रम के तहत 22 को होगी परीक्षा

Wed, 18 Mar 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में मुख्य शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य आकाश सारस्वत की अध्यक्षता में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चमोली जनपद में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए 22 मार्च को 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के शिक्षार्थियों के लिए मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा की जाएगी। बैठक में परीक्षा संचालन के लिए शासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को केंद्र प्रभारी एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक उल्लास सतीश चमोली, चंडी नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, नीतू सूद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें