कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से नगर के उमा देवी मंदिर का प्रवेश द्वार तीन साल में भी नहीं बनाया जा सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। अनुज डिमरी, केपी सती, कमलेश गैरोला और पीएस रावत आदि का कहना है कि तीन साल पूर्व यहां दस लाख की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू किया जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मंदिर समिति के कांति पुजारी ने कहा कि पालिका से कई बार कहने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ। वहीं नगर पालिका के ईओ गुरदीप आर्य का कहना है कि उमा देवी प्रवेश द्वार का निर्माण कर रहे ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जल्द काम पूरा करा दिया जाएगा। संवाद