फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्मचारी नहीं दे पाए सही जवाब, डीएम ने बीडीओ को लगाई फटकार

Wed, 11 Feb 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोखरी में डीएम ने किया तहसील व खंड विकास कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पोखरी एसडीएम कार्यालय और खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में कर्मचारी कार्यों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर डीएम ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगलवार को किमोठा में आयोजित शिविर के बाद एसडीएम कार्यालय पोखरी और बीडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। वहीं, खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी अपने-अपने पटलों से संबंधित कार्यों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाते हुए शासकीय कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यालय की कार्य प्रणाली, उपस्थिति, फाइलों के निस्तारण की स्थिति, न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की। डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील परिसर में कर्मचारी आवास निर्माण, गैराज व अन्य निर्माण कार्यों के लिए भूमि का चयन कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने राजस्व वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनहित के मामलों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। कार्यालयों में अनुशासन, समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान एसडीएम अबरार अहमद, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, तहसीलदार जितेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें