फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाण लाटू देवता मंदिर के कपाट 24 को होंगे बंद

Fri, 20 Nov 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। वाण स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट आगामी 24 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ कपाट बंद होंगे। मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद रहेंगे। परंपरा के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए इन्हें फिर से खोला जाएगा। मां नंदा के धर्म भाई माने जाने वाले लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद होने की तैयारी हुई। इस संबंध में मंदिर समिति और ग्रामीणों की एक बैठक भी हुई। बैठक में कपाट बंद होने सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से 24 नवंबर को इस पर्व में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह सहित कई ग्रामीण और पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



प्रांजल कंडारी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर रहे प्रथम
थराली। जबरकोट निवासी प्रांजल कंडारी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में उत्तराखंड में पहला स्थान हासिल किया है। वह अब 14 से 19 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर पुंडुचेरी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रांजल जीईसी कुलसारी के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से चमोली जनपद का नाम बढ़ा है। प्रदेश स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में 42 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 9 छात्र सफल हुए थे, जिसमें प्रांजल को प्रथम स्थान मिला। प्रांजल की सफलता पर विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लाक प्रमुख प्रवीण पुरोहित एवं गणेश चंदोला आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें