फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

विज्ञापन
जोशीमठ के फ्यूंलानारायण मंदिर के दर्शनों को पहुंचे भक्तगण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस दौरान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

भगवान फ्यूंलानाराण मंदिर के कपाट हर साल श्रावण संक्रांति पर खुलते हैं, जबकि नंदा अष्टमी के दूसरे दिन नवमी पर कपाट बंद होते हैं। बुधवार सुबह मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। भेटा भरकी के ग्रामीणों ने भगवान का अभिषेक किया। महिला पुजारी गोदावरी देनी ने भगवान का फूल मालाओं से शृंगार किया। भगवान को बाल भोग लगाने और हवन के बाद दोपहर दो बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान लक्ष्मण सिंह नेगी, उजागर सिंह, रणजीत सिंह, नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें