फोटो
ज्योतिर्मठ। नीती घाटी में स्थित लाता गांव के सिद्धपीठ मां नंदा भगवती मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर मां नंदा से आशीर्वाद लिया। लाता गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मांगल गीत, झुमैलो व चाचड़ी के साथ भजन कीर्तन किया। इस दौरान मंदिर समिति लाता के अध्यक्ष गबर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे। संवाद