फोटो
ज्योतिर्मठ। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन हेमकुंड साहिब के कपाट भी बंद होंगे। स्थानीय निवासी गौरव चौहान ने बताया कि इस साल भगवान लक्ष्मण मंदिर के कपाट कृष्ण पक्ष के अभिजीत मुहूर्त पर 10 अक्तूबर को बंद होंगे। गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर एक ही जगह पर मौजूद हैं। दोनों के कपाट एक ही दिन बंद होते हैं। संवाद