फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक मई को खुलेंगे लाटू देवता मंदिर के कपाट, मेला लगेगा

Sat, 25 Apr 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। वाण में सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर एक मई से दो दिवसीय धार्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के कपाट एक मई को दोपहर करीब एक बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस मौके पर श्री लाटू देवता पर्यटन सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा। सांस्कृतिक समारोह में जागर, भजन, झोड़ा व चांचड़ी की प्रस्तुति दी जाएगी। लोक गायक सौरभ मैठाणी, विवेक नौटियाल, वीरु जोशी, कुंदन बिष्ट, मोनिका, देवराज आगरी व कुंवर नेगी प्रस्तुतियां देंगे। लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट और मेला संरक्षक कृष्णा सिंह ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें