बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भगवान घंटाकर्ण महावीर भूम्याल मंदिर के कपाट 15 जून को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके साथ ही माणा गांव में तीन दिवसीय जेठ पुजाई कार्यक्रम भी शुरू होंगे। श्री घंटाकर्ण पूजा समिति आयोजन की तैयारी में जुट गई है। माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि जेठ पुजाई कार्यक्रम में प्रवासी श्रद्धालु भी अपने गांव पहुंचने लगे हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष जगदीश रावत ने बताया कि भजन संध्या के साथ ही सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम भी होंगे। संवाद