फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माणा गांव में घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने घंटाकर्ण मंदिर के दर्शन किए और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के डेढ़ माह बाद माणा गांव में घंटाकर्ण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाते हैं। बदरीनाथ के कपाट बंद होने से एक सप्ताह पहले घंटाकर्ण मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस मौके पर घंटाकर्ण भगवान के अवतारी पुरुष आशुतोष कनखोली, ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, सूर्य विजय रावत, रमेश मोल्फा, नारायण सिंह चौहान, रघुवीर कंडारी, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, मनसा पंखोली, मीनू मोल्फा, सोनी, प्रमोद बड़वाल और मीना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें