फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रक्षाबंधन पर बदरीनाथ पहुंचेगी मां इंद्रामति भगवती की दिवारा यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। टेड़ा-खंसाल (सुंदरगांव) क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रामति भगवती इन दिनों दिवारा यात्रा पर हैं। नौ साल बाद माता दिवारा यात्रा पर निकली हैं। शनिवार को चटोली गांव में माता की विशेष पूजाएं हुईं। पंडित गणेश मैठाणी, दुर्गा प्रसाद और प्रियांशु ने माता की विभिन्न पूजा की। इसके बाद कोठियालसैंण गांव होते हुए माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए क्षेत्रपाल पहुंची। यहां भक्तों ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। रक्षाबंधन पर्व पर माता की डोली बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। वहीं दिवारा समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि माता की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए रक्षाबंधन पर्व पर बदरीनाथ पहुंचेगी। इस मौके पर यात्रा समिति के सचिव शिशुपाल रावत, यशवंत सिंह बर्त्वाल, जीत सिंह बर्त्वाल, मोहन सिंह, मदन सिंह, धीरेंद्र बर्त्वाल, भगत सिंह और अमर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें