गोपेश्वर। मल्ला पैनखंडा क्षेत्र में 40 वर्ष बाद लाता की मां नंदा की रानी दिवारा होगी। इस दौरान माता की डोली विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी। गांवों में ध्याणी मिलन (विवाहित बेटियों का देवी की डोली से मिलन) कार्यक्रम भी होगा। यात्रा के सफल आयोजन के लिए मल्ला पैनखंडा क्षेत्र में बैठक का आयोजन हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर ने बताया कि आगामी नवंबर माह में यात्रा का आयोजन होगा। मां नंदा की डोली लाता गांव से सुभांई, भविष्य बदरी, बड़गांव, सेलंग, सलूड़, सेलंग, पैनी, परसारी और मेरग गांव में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान ध्याणी मिलन कार्यक्रम भी होगा। संवाद