फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले की पहली हेल्प डेस्क शुरू

Mon, 15 Dec 2025 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थराली विधायक ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लाॅक में हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। हेल्प डेस्क बनने से ग्रामीणों की समस्याओं का उचित निस्तारण हो सकेगा। यह जिले का पहला हेल्प डेस्क काउंटर है।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड परिसर में हेल्प डेस्क काउंटर का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के खुलने से विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। ब्लाॅक प्रमुख गणेश चंदोला ने कहा कि जन-समस्याओं के निराकरण के लिए नारायणबगड़ विकासखंड में जिले का पहला हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है। प्रमुख ने बताया कि हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। इसमें ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों की जानकारी, मनरेगा, परिवार रजिस्टर, जन्म प्रमाणपत्र, समाज कल्याण समेत ब्लॉक स्तरीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। अभी यह सुविधा ऑफलाइन संचालित की जा रही है। इस मौके पर जिपंस सुरेंद्र कनेरी, कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र मेहरा, क्षेपंस भूपेंद्र नेगी, सुशीला बिष्ट, रामेश्वर देवली और रामानंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें