पोखरी (चमोली)। तीसजूला क्षेत्र की आराध्य देवी उमा देवी डुंगर मंदिर की बन्याथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चांदनीखाल में मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही तय किया गया कि बन्याथ यात्रा की तिथि पर निर्णय लेने के लिए 13 सितंबर को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाली बैठक में तीसजूला क्षेत्र के 30 गांवों के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और स्थानीय लोग शामिल होंगे। सभी की राय और सहमति के आधार पर उमा देवी की बन्याथ यात्रा की तिथि निर्धारित की जाएगी साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र नेगी, तेजराम भट्ट, गोपाल सिंह रमोला, तेजपाल बर्त्वाल, राजबर नेगी, त्रिलोक सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल, हर्षवर्धन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद