बदरीनाथ। विजय दशमी पर्व पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक समारोह आयोजित होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान बदरीविशाल को दोपहर का भोग लगाने के बाद पंचांग गणना की जाएगी। इसके बाद कपाट बंद होने से पूर्व होने वाली पंच पूजाओं, उद्धव-कुबेर की पांडुकेश्वर और गरुड़ व आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के ज्योतिर्मठ प्रस्थान की तिथियां घोषित होंगी। साथ ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए भंडार व्यवस्था संचालन के लिए पगड़ी भेंट की जाएगी। संवाद