फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टापू पर फंसी गाय नदी का जलस्तर बढ़ने से बही

Wed, 20 Aug 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। दस दिन से कोठी गांव के पास पिंडर नदी के बीच टापू पर फंसी गाय पानी बढ़ने से बुधवार को बह गई। मंगलवार को गाय काे निकालने पहुंचे एनडीआरएफ के एक जवान की डूबने से मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन

कोठी गांव के पास पिंडर नदी के बीच एक गाय दस दिन से फंसी हुई थी। गाय काे रेस्क्यू करने के लिए आपदा प्रबंधन व एसएसबी की टीम पहुंची थी लेकिन गाय नहीं निकल पाई। मंगलवार को गौचर से एनडीआरफ की टीम गाय काे निकालने पहुंची तो एनडीआरएफ के जवान सुरेंद्र की डूबने से मौत हुई। ग्रामीण भुवन चंद्र, बलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पिंडर नदी का जल स्तर बढ़ा और गाय बह गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें