फोटो
पोखरी। नगर पंचायत पोखरी के विनायकधार वार्ड के सभासद गिरीश किमोठी ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 56 छात्र-छात्राओं को कंबल बांटे। कंबल वितरण उप शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने किया। सभासद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय नखोलियाना, देवर और विशाल के 110 छात्र-छात्राओं को भी कंबल वितरित किए जाएंगे। उप शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने गिरीश किमोठी की पहल की सराहना की। इस दौरान राकेश भट्ट, डीएस राणा, भूपेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद