देवाल। राजकीय ठेकेदार संघ ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से थराली-देवाल-लोहाजंग स्टेट हाईवे की मरम्मत की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी यदि सड़क ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संघ अध्यक्ष पुष्कर फस्वार्ण ने इस संबंध में ईई को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि उलंग्रा गांव के पास किलोमीटर 18 और 19 पर हाईवे की हालत बहुत खराब है। सड़क पर गड्ढे हैं और पुश्ते भी क्षतिग्रस्त हैं। नालियां और स्कपर न होने से बरसात का पानी सड़क पर बहता है। किलोमीटर 19 पर गोविंदी देवी के आवासीय घर के नीचे सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त है। इससे अनुसूचित जाति बस्ती को खतरा बना हुआ है। विधायक भूपाल राम टम्टा के निर्देशों के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद