फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 18 Nov 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा नेताओं के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष हस्ताक्षर अभियान के तहत बुधवार को दशोली ब्लॉक के बैरागना और खल्ला सेक्टर में जनसंपर्क किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को अभियान की जानकारी देकर हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रियों पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा जनता के सामने रखा गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जगत सिंह बिष्ट, रविंद्र बर्त्वाल, गोवर्धन टम्टा, प्रकाश डंडरियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें