फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेस से बगजी के बीच पैदल रूट की हालत खराब

सार

साहसिक पर्यटन व दूरस्थ क्षेत्र के गांवों को विकसित करने के लिए घेस-नागाड़ ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।इस दल ने अभी बगजी तक के रूट के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाई है।पैदल मार्ग दुरुस्त करने आदि व्यवस्था के लिए पर्यटन मंत्री से भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहसिक पर्यटन व दूरस्थ क्षेत्र के गांवों को विकसित करने के लिए घेस-नागाड़ ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। अब इस ट्रेक से आठ सदस्यीय पहला ट्रेकिंग दल बुग्याल बगजी पहुंचा। दल ने इस रूट की विभिन्न समस्याओं के बारे जाना। बताया कि घेस से बगजी के बीच पैदल रूट की स्थिति खराब है। अब दल यहां की समस्याओं के समाधान के लिए पर्यटन मंत्री से मिलेगा। बगजी बुग्याल तीन किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। बताया कि बारिश के कारण बगजी से आगे नागाड़ तब नहीं जा सके।
विज्ञापन

ट्रेकिंग दल पहले दिन शनिवार को बेस कैंप घेस पहुंचा। घेस गांव के नाप तोक में इस दल ने रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन रविवार सुबह आठ बजे ट्रेकिंग दल उबड़-खबड़ रास्ते से बगजी बुग्याल पहुंचा। इस दल की अगुवाई स्थानीय केशर बिष्ट व धन सिंह कर रहे थे। लगभग 12 बजे दल बगजी बुग्याल के टॉप पर पहुंचा। इस दल को अपने अगले पड़ाव नागाड़ जाना था लेकिन मौसम खराब व तेज बारिश के कारण बगजी-नागाड़ के बीच से ही दल लौट आया। इस दल के सदस्य डॉ. कृपाल भंडारी व महाबीर बिष्ट ने बताया कि घेस से बगजी के बीच पैदल रूट की स्थिति खराब है। इस दल ने अभी बगजी तक के रूट के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाई है। पैदल मार्ग दुरुस्त करने आदि व्यवस्था के लिए पर्यटन मंत्री से भेंट की जाएगी। अब बारिश के कारण लौटना पड़ रहा है। अगले सप्ताह पुन: ट्रेकिंग दल इस यात्रा को पूरा करेगा। बताया कि बगजी बुग्याल के टॉप चोटी से लगभग तीन किलोमीटर नीचे एक सुंदर तालाब है लेकिन इस तालाब के एक हिस्से से पानी बह रहा है जिसको संरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें