फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा जनगणना कार्य

Fri, 16 Oct 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। इसके लिए जिला सभागार में 33 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने दिया। फील्ड ट्रेनर जिले के विभिन्न चार्ज स्तरों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी देंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। वहीं चार जनवरी को शाम चार बजे से रात 12 बजे तक बेघर लोगों की गणना होगी। प्रशिक्षण में सहायक भूलेख अधिकारी राकेश पल्लव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमन कुमार और गौरव पुरोहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें