गोपेश्वर के हल्दापानी में सुबह छह बजे लगा वाहनों का जाम। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। हल्दापानी क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जान की स्थिति बन जाती है। सोमवार को सुबह छह बजे नगर से देहरादून के लिए निकली रोडवेज बस हल्दापानी में जाकर जाम में फंस गई। यहां विपरीत दिशा से ट्रक आने से करीब आधा घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे जिससे सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्दापानी में लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं जिससे सुबह वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से हल्दापानी में वाहनों को व्यवस्थित रखने के कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं। यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी नहीं की गई है। संवाद