गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब चार धाम यात्रा धीमी पड़ गई है। 15 जून के बाद बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। शुक्रवार को 3489 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए। अभी तक धाम में 3,88,832 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग का अलर्ट जारी होने से यात्रियों की संख्या घटी है। उधर, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए गोविंदघाट से 1751 सिख तीर्थयात्री घांघरिया पहुंचे। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब धामों में शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहा।