फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मलारी हाईवे पर तमक गदेरे पर बना पुल बहा

Sun, 31 Aug 2025 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कटा, सेना की आवाजाही ठप
कार्यदायी संस्था ने ह्यूमपाइप बिछाकर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चमोली जिले से लगे चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर तमक गदेरे पर बना पुल बह गया है जिससे सीमांत क्षेत्र के कई गावों के साथ सेना व आईटीबीपी की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं बीआरओ की कार्यदायी संस्था ने ह्यूम पाइप बिछाकर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को हुई तेज बारिश से रात करीब दो बजे नीती घाटी में बहने वाला तमक गदेरा उफान पर आ गया जिससे हाईवे पर बना मोटर पुल पानी में बह गया। इससे सीमांत क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई है। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि तमक गदेरे में इतना पानी आ गया कि यहां हाईवे पर बना पुल तिनके की तरह बह गया। यहां पर पुल का नामोनिशान तक नजर नहीं आ रहा है। इससे नीती घाटी के तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली, नीती सहित अन्य गांवों के साथ सेना व आईटीबीपी की आवाजाही भी बंद हो गई है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से तमक गदेरे पर ह्यूम पाइप बिछाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। जल्द हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें