देवाल। ब्लॉक के नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क पर पुश्ते, नाली और स्कपर का निर्माण नहीं होने हुआ है। ऐसे में यह सड़क हल्की बारिश में ही बंद हो रही है और सड़क का मलबा और पानी नंदकेशरी बस्ती में जा रहा है।
करीब ढाई साल पहले नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क की कटिंग का कार्य लोनिवि ने किया था लेकिन उसके बाद से सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। यहां न पुश्ता बना न नाली और स्कपर का निर्माण हुआ। प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क कटिंग का मलबा भी जगह-जगह पड़ा है। कई बार विभाग को जेसीबी भेजकर मलबा हटाने की मांग की गई लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया। ऐसे में आधे अधूरे कार्य से कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं लोनिवि की सहायक अभियंता बबीता आर्य ने कहा कि सड़क के सुधारीकरण के लिए जल्द प्रयास किया जाएगा। संवाद