गोपेश्वर। उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने चार दिन से चल रहा कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 15 दिन में पदोन्नति न होने पर फिर से कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।
हेल्थ मिनिस्ट्रीयल ऐसोसिएशन ने पदोन्नति और कनिष्ठ सहायक अधिसंख्यकों के समायोजन की मांग को लेकर पांच मार्च से कार्य बहिष्कार शुरू किया था। कर्मियों के कार्य बहिष्कार करने से स्वास्थ्य विभाग में कई कार्य प्रभावित हो रखे थे। अब महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कपरवाण ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। यदि 15 दिनों के भीतर पदोन्नति नहीं हुई तो फिर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।