अमर उजाला में छपी खबर का पीएमजीएसवाई ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। थराली से कोटडीप जाने वाले मोटर मार्ग पर केदारबगड़ में दो साल पूर्व क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते का निर्माण पीएमजीएसवाई ने आपदा मद से पूरा कर दिया है।
जून 2023 में हुई बरसात में थराली से कोटडीप जाने वाले मोटर मार्ग पर केदारबगड़ में पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के साथ ही राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं कई बार यहां से बच्चे गिरकर घायल भी हुए थे। अमर उजाला की ओर से बीती 1 जनवरी को इस संबंध में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। पीएमजीएसवाई ने इसका संज्ञान लिया और आपदा मद से पुश्ते का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। कहा कि पीएमजीएसवाई ने दीवार का निर्माण करने के साथ ही सड़क किनारे पड़े मलबे को भी हटा दिया है। अब यहां सड़क चौड़ी हो गई है जिससे आवाजाही आसान हो गई है।