फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घांघरिया से लापता युवक का 14 दिन बाद जंगल में मिला शव

Sun, 13 Jul 2025 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का करता था काम
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का काम करने वाले लापता युवक का शव जंगल में संदिग्ध परीस्थिति में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंदानगर चमोली के बांजबगड़ निवासी मनोज बिष्ट (21) पुत्र सुरेंद्र सिंह बिष्ट हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पुलना के घोड़ों का संचालन करता था। वह श्रद्धालुओं को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनोज 29 जून की रात अपने साथी घोड़ा चालक प्रकाश सिंह रावत के साथ सोया था। अगली सुबह करीब साढ़े तीन बजे घोड़ा मालिक देवेंद्र चौहान घोड़े को चारा देने के लिए आया तो मनोज बिस्तर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल पांच जून तक चालू था और उसके बाद बंद हुआ। परिजनों ने सात जुलाई को गोविंदघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मनोज की तलाश शुरू की गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार जंगल और नदी नालों के किनारे उसकी तलाश कर रही थी। रविवार शाम चार बजे के करीब घांघरिया के जंगल में मनोज का शव पेड़ से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें