फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज के लिए भाजपा चला रही कई योजनाएं: महाराज

Fri, 21 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार दलित समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।             
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। हरीश रावत को दलित और गरीब समाज का विरोधी बताया। महाराज ने सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को सरकार और सेना का उचित कदम बताया। सम्मेलन में पूर्व काबीना मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराज और त्रिवेंद्र रावत के यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों की ओर से सीएम पद की दावेदारी के सवाल और बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर महाराज ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी कुबूल होगी
विज्ञापन


सम्मेलन को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल शाह, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, रामकृष्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह गुसाईं, भाजपा नगर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बिष्ट, गंगा सिंह पंवार, जगमोहन कठैत, जानकी रावत, दयमंती रतूड़ी आदि ने संबोधित किया।              

महाराज को रोकना पड़ा अपना भाषण
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी ने भीड़ में खड़े महाराज और अन्य दल बदल करने वाले नेताओं पर सवाल खड़े किए। धूमा देवी ने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते राजनेता दल बदल रहे हैं। इससे प्रदेश और देश का विकास नहीं हो सकता। धूमा देवी के सवालों से मंच पर पैदा हुई असमंजस की स्थिति से सतपाल महाराज को अपना भाषण रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें