पोखरी (चमोली)। कांडई चंद्रशिला गांव में भालू ने दो गोशालओं को क्षतिग्रस्त कर एक गाय को मार डाला जबकि बैल को घायल कर दिया। क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान भगत भंडारी ने बताया कि सोमवार रात भालू ने संजय किमोठी की गोशाला को तोड़कर वहां बंधी दुधारू गाय को मार डाला। इसके बाद कलावती की गोशाला में घुसकर बैल को घायल कर दिया। आए दिन भालू के आबादी क्षेत्र में पहुंचने और गोशालाओं में घुसकर मवेशियों पर हमला करने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। पूर्व प्रधान नवीन राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की। संवाद