रविवार सुबह छह बजे गोशाला जा रही देवर गांव की पूजा देवी पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए, जिसे देख भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने वन विभाग से ग्रामीणों को भालू से निजात दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भालू की दहशत से महिलाएं खेतों में जाने से भी डर रही हैं।