देवाल। वाण गांव में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार रात को राम वनवास का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को वनवास होने पर राजा दशरथ और अयोध्यावासियों के विलाप का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए।
रामलीला में दासी मंथरा रानी कैकेयी को समझाती है कि अगर राम को राज्य मिला तो भरत का क्या होगा। इस पर कैकेयी कोप भजन में चली जाती हैं जिसके बाद राजा दशरथ वहां पहुंचते हैं। रानी कैकेयी ने राजा दशरथ दो वरदानों की याद दिलाते हुए राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजपाठ मांगती हैं। कैकेयी की बात सुनकर दशरथ व्यथित हो जाते हैं। इस मौके वर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, बीडीसी मेंबर रामेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, लाटू मंदिर के पुजारी खीम सिंह, मंदिर समिति के संयोजक कृष्णा सिंह, हीरा पहाड़ी, हरीश ज्योति, शशि भूषण, गबर सिंह, ममंद अध्यक्ष नंदी देवी, धामती देवी और गणेशी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद