फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ब्रिटिश राज में हुए अत्याचारों को नाटिका के माध्यम से दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। दि इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग में धूमधाम से पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने देश की सांस्कृतिक विभिन्नताओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही पौराणिक समय की महाभारत, रामायण से जुड़ी कहानियां बताई गईं और नाटिका के माध्यम से ब्रिटिश राज में देशवासियों पर हुए अत्याचार और स्वतंत्रता के सफर को भी दर्शाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य गीता खंडूड़ी ने स्कूल में बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों एवम स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि हिमानी शिवपुरी एवं वीरेंद्र खंडूड़ी बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। इस माैके पर स्कूल के प्रबंधक मुनेंद्र खंडूड़ी, प्रधानाचार्य देहरादून नीलम शर्मा, मनोज, समन्वयक अनुराधा, वंदना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें