फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क के गड्ढों पर बिछाया डामर उखड़ा

Wed, 31 Dec 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। पंती-हंसकोटी मार्ग पर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल की ओर से किए जा रहे पैचवर्क पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की। सहकारी समिति नारायणबगड़ के अध्यक्ष और हंसकोटी गांव निवासी रामानंद भट्ट, पाली गांव के सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सर्दी में सड़क के गड्ढों पर बिछाए जा रहे डामर की गुणवत्ता ठीक नहीं है। ऐसे में सड़क पर बिछाया डामर उखड़ने लगा है। शिकायत करने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में ब्रिडकुल के अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि सड़क पर किए जा रहे पैचवर्क में ठंडे कोलतार का प्रयोग किया जा रहा है। जहां-जहां पर डामर उखड़ने की शिकायतें मिली थीं वहां इसे ठीक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें