फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन की टीम ने किया मकानों में पड़ी दरारों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बारिश के बाद भू-धंसाव से प्रभावित रविग्राम वार्ड के राणा मोहल्ले में दरारें चौड़ी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद रविवार को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से भू-वैज्ञानिकों और लोक निर्माण विभाग की टीम से भी क्षेत्र का निरीक्षण करवाया जाएगा। भू-धंसाव के दौरान रविग्राम वार्ड में भी कई मकानों में दरारें आ गई थी। जिसके बाद यहां मकानों पर सीबीआरआई की ओर से पीले रंग के स्टिकर चस्पा करने के साथ ही यहां क्रेकोमीटर लगा दिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मकानों में पड़ी दरारें चौड़ी हो रही हैं और क्रेकोमीटर जगह छोड़ रहे हैं।
उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि प्रशासन की टीम ने राणा मोहल्ले के घरों का निरीक्षण किया। मकानों में कोई नई दरारें नहीं हैं, और ना ही दरारें बढ़ी हैं। क्षेत्र में भू-वैज्ञानिकों के साथ ही लोक निर्माण विभाग की टेक्नीकल टीम को भी निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें