फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए लगवाए मजदूर

Wed, 27 Aug 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली आपदा
विज्ञापन


फोटो
कर्णप्रयाग। थराली में आई आपदा के बाद प्रभावितों के मकानों, दुकानों और पैदल रास्तों से मलबा हटाने के लिए प्रशासन आगे आया है। प्रशासन की ओर से आरडब्लूडी के माध्यम से दुकानों, मकानों और पैदल रास्तों से मलबा हटवाया जा रहा है। विभाग की ओर से कुल 18 मजदूर मलबा हटाने में जुटे हैं। 10 मजदूर थराली और 8 मजदूर चेपड़ो में काम कर रहे हैं। आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अल्ला दिया ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो यह संख्या और बढ़ाई जाएगी। संवाद

जिला पंचायत भवन में शिफ्ट हुआ सीएचसी थराली
थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के नीचे भूस्खलन और ऊपर जमीन में से दरारें आने से स्वास्थ्य केंद्र का भवन असुरक्षित हो गया है। भवन तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र अस्थायी रूप से अपर बाजार स्थित जिला पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि भवन और स्टाफ के लिए बना आवासीय परिसर भी असुरक्षित हो गया है। लिहाजा स्टाफ को भी दूसरी जगह सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों की ली बैठक, जल्द खोले सड़कें
थराली। बुधवार अपराह्न एडीएम विवेक प्रकाश ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। एडीएम ने अधिकारियों को ग्रामीण सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए। कहा कि जहां सड़कें खुलने में समय लग रहा है वहां पैदल आवाजाही की सुविधा जल्द कराएं। साथ ही पेयजल, स्वास्थ्य, खाद्यान्न और बिजली से संबंधित व्यवस्थाओं को भी सुचारु करें। बैठक में एसडीएम पंकज भट्ट, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, एसडीएम अबरार अहमद, पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी, लोनिवि के ईई रमेश चंद्रा, अस्पताल के प्रभारी डाॅ. अमित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें