फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरप्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पोक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी रतगांव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पांच नवंबर को नाबालिग के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दीपक कुमार पुत्र दिनेश राम निवासी रतगांव उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पुलिस ने टीम गठित कर फोन लोकेशन और मुखबिरों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद किया। लड़की के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के विरुद्ध बीएनएस और पोक्सो की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में सरोज नौटियाल, कांस्टेबल नीतिश और कॉस्टेबल शाहीन शामिल थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें