फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीएचडीसी की भूगर्भीय टीम ने किया भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

10 सालों से मठ गांव के निचले क्षेत्र में हो रहा भूस्खलन, प्रशासन ने दिए पांच परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश, 15 परिवार आपदा की जद में आए
संवाद न्यूज एजेंसी-
पीपलकोटी। दशोली विकास खंड के मठ गांव के निचले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का शनिवार को टीएचडीसी की भूगर्भीय टीम की ओर से निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवासीय मकानों में पड़ी दरारों को भी देखा। टीम ने शीघ्र उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। इधर, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शीघ्र भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट किया जाए।
वर्ष 2013 में टीएचडीसी की ओर से मठ गांव के निचले क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके बाद से मठ गांव में भूस्खलन शुरू हो गया। मौजूदा समय में भूस्खलन आवासीय मकानों तक पहुंच गया है। चमोली तहसील प्रशासन की ओर से पुष्कर सिंह, डबल सिंह, तारेंद्र सिंह, आनंद सिंह और बलवंत सिंह को किराए के भवनों में शरण लेने के लिए कहा है। साथ ही गांव में करीब 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। शनिवार को टीएचडीसी के एजीएम (सामाजिक) केपी सिंह, अजय कुमार और डीजीएम (भूगर्भीय) नंदकांत ने मठ गांव जाकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मिट्टी के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख विनीता देवी ने बताया कि टीएचडीसी की ओर से पूर्व में भूस्खलन को रोकने के लिए यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया गया। लेकिन दीवार भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। शनिवार को टीम ने मठ गांव का चारों ओर से सर्वेक्षण कार्य किया। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भूस्खलन का मेजर ट्रीटमेंट शुरू करने की मांग की गई है। इस मौके पर सरपंच गोपाल सिंह नेगी, मनोज कुमार, बलवंत सिंह, हुकम सिंह नेगी, आनंद सिंह, प्रेम सिंह, मोहन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें